फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: विभाग को नहीं पता, प्रधानाध्यापक के कितने पद खाली

Sun, 09 Apr 2023 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। परिषदीय स्कूलों में होने वाली पदोन्नति को लेकर शिक्षकों की परेशानी बढ़ती जा रही है। वरिष्ठता सूची में कई शिक्षकों की नियुक्ति तिथि व जन्मतिथि गलत होने के मामले सामने आए हैं। शिक्षक संगठन पुराने नियम के अनुसार ज्वाॅइनिंग तारीख के आधार पर पदोन्नति करने की मांग कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर प्राथमिक स्कूलों में प्रधानाध्यापक के कितने पद खाली हैं, इसकी जानकारी अधिकारियों के पास नहीं है। पदोन्नति के लिए रिक्त पदों की संख्या स्पष्ट न होने के कारण शिक्षक सही स्थिति जानने के लिए कार्यालय का चक्कर लगाने को विवश हैं।
विज्ञापन



विभाग ने पांच अप्रैल को 3234 शिक्षकों की वरिष्ठता सूची जारी की है। इसी के आधार पर प्राथमिक स्कूल के सहायक अध्यापकों की पदोन्नति प्रधानाध्यापक पद पर होनी है। सूची पर 11 अप्रैल तक शिक्षकों से आपत्ति मांगी गई हैं, लेकिन जिले के प्राथमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापक के कितने पद खाली हैं, इसकी जानकारी अधिकारियों के पास नहीं है। अधिकारी शासन से मिले निर्देश के अनुसार पदोन्नति करने की बात कह रहे हैं।


यूनाईटेड टीचर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष देव कुमार मिश्र ने बताया कि पहले शिक्षकों की पदोन्नति कार्यभार ग्रहण तिथि के अनुसार की जाती थी, वही नियम सही था। इस बार विभाग नियुक्ति तिथि के अनुसार पदोन्नति करने की बात कह रहा है, जो पूरी तरह गलत है। संगठन ने पुराने आधार पर ही पदोन्नति किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन



बीएसए कल्पना देवी ने कहा कि प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक के रिक्त पदों की स्पष्ट जानकारी अभी नहीं है। शासन से मिलने वाले निर्देश के अनुसार ही शिक्षकों की पदोन्नति की जाएगी।




इनसेट
नियुक्ति तिथि सही कराने की मांग
गैसड़ी शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय समदा के सहायक अध्यापक सुधीर कुमार ने बताया कि सूची में नियुक्ति तिथि गलत है। बीईओ शमशेर बहादुर को प्रार्थना पत्र देकर नियुक्ति तिथि पांच सितंबर 2018 करने की मांग की है। इसी तरह प्रज्ञा सिंह व स्वाति पांडेय समेत कई शिक्षकों ने गलत नियुक्ति तिथि को सही कराने के लिए प्रार्थना पत्र बीईओ को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें