फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: मुकदमा वापस लेने व अफसरों पर कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। साथियों पर दर्ज मुकदमे की वापसी व अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े वकीलों ने शनिवार को एडीएम न्यायिक से मुलाकात की। उन्हें ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। एडीएम ने अधिवक्ताओं को समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

तहसील परिसर में वकीलों का क्रमिक अनशन शनिवार को छठे दिन भी जारी रहा। राम चंदर जायसवाल, मुसर्रत हुसैन, वीरेंद्र सिंह, मो. शमीम, अलाउद्दीन खां, गणेश नंदन मिश्र, सोनू गुप्ता, सर्वेश कुमार जायसवाल, विष्णु मिश्र व विनय कुमार श्रीवास्तव ने क्रमिक अनशन पर बैठकर विरोध जताया।
तहसील सभागार के सामने नारेबाजी कर वकीलों ने अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया। इसके बाद अधिवक्ता संघ अध्यक्ष वीरेंद्र सिन्हा के नेतृत्व में वकीलों ने एडीएम न्यायिक ज्योति गौतम को ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा कि पत्रावलियों के निस्तारण में लापरवाही की जा रही है। वकीलों पर फर्जी मुकदमा किया जा रहा है।
विज्ञापन

इस दौरान अभिमन्यु जायसवाल, बालमुकुंद, अजीत सिंह, आरके सिंह, ओपी श्रीवास्तव, मुस्तफा हुसैन, अमित श्रीवास्तव, प्रह्लाद यादव, लकी खां, अब्दुल मोईद सिद्दीकी, जयकरन भारती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें