फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: कांवड़ मार्ग में मीट की दुकानें बंद रखने की मांग

Sat, 27 Jul 2024 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। सावन में कांवड़ मार्ग में मीट व मछली को दुकानों को बंद रखने की मांग को विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के नेताओं ने किया है। इससे संबंधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी अवधेश कुमार को सौंपा गया है। बजरंगदल के जिला संयोजक सुरेश कश्यप व विश्व हिंदू परिषद के मंत्री दीपक चौधरी के नेतृत्व में एसडीएम को सौंपे गए ज्ञापन में कहा है कि सावन मास में श्रद्धालु शिव मंदिरों पर जलाभिषेक करते हैं। ऐसे में सार्वजनिक स्थानों पर मीट मछली न कटे और न ही विक्रय हो, सार्वजनिक स्थानों से इन दुकानों को हटाए जाने की मांग की। इस अवसर पर अमित कुमार, सनी, हीरा लाल पटवा, मुकेश, अनिल कुमार व शिवा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें