बलरामपुर। उतरौला विकास मंच के अध्यक्ष आदिल हुसैन ने रविवार को एसडीएम स्वप्निल यादव को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि उतरौला देवीपाटन मंडल की सबसे पुरानी तहसील है। फिर भी यहां मंडी समिति नहीं है। इसके न होने से फल, सब्जी व अनाज के कारोबारियों को व्यापार करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उतरौला के व्यापारी 20 साल से मंडी समिति बनाने की मांग कर रहे हैं। लेकिन मांग को नजर अंदाज किया जा रहा है। उन्होंने एसडीएम से मंडी स्थल के लिए जमीन चिन्हित कराकर निर्माण कराए जाने की मांग की है।