बलरामपुर। भरवलिया गांव के पास राप्ती नदी पर पुल बनवाने की मांग को लेकर उतरौला विकास मंच के अध्यक्ष आदिल हुसैन ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। दिए गए ज्ञापन में कहा है कि राप्ती नदी पर पुल न होने से गांव के लोग नाव के सहारे आवागमन करते हैं। बताया कि भरवलिया गांव राप्ती नदी के उस पार स्थित है। गांव के लोगों को ब्लॉक व तहसील मुख्यालय पहुंचने के लिए नाव पर बैठ कर नदी पार करनी पड़ती है। मरीजों को इलाज के लिए और बच्चों को पढ़ने के लिए भी नाव से आवागमन करना पड़ता है। पुल न बनने से गांव का समुचित विकास नहीं हो पा रहा है। भरवलिया गांव के पास राप्ती नदी पर पुल बन जाने से लोगों की परेशानी दूर हो जाएगी।