लखनऊ में मुख्यमंत्री से मुलाकात करते तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ।-स्रोत: विभाग
बलरामपुर। तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल ने शुक्रवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की।
इस दौरान उन्होंने तुलसीपुर विधानसभा क्षेत्र के कोड़री-मथुरा-चौधरीडीह मार्ग के चौड़ीकरण कार्य को शीघ्र शुरू करवाने के लिए मुख्यमंत्री को पत्र भी सौंपा। इसके अतिरिक्त हरिहरगंज-ललिया मार्ग पर पुल निर्माण के लिए आग्रह भी किया। विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री ने प्राथमिकता पर कार्य शुरू करवाने का आश्वासन देते हुए तत्काल संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है। (संवाद)