फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुत्तों के हमले से हिरन जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरहवा चौराहा (बलरामपुर)। भीषण गर्मी में जंगल से भटककर एक हिरन गांव में पहुंच गया। जहां कुत्तों ने हमला करके उसे नोचकर घायल कर दिया। ग्रामीणों ने हिरन को कुत्तों से बचाकर वन विभाग के हवाले कर दिया। पानी की तलाश में एक हिरन जंगल से भटककर सोमवार सुबह छह बजे तुलसीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम शिवपुरा पहुंच गया। जहां कुत्तों ने हिरन को घेर लिया। कुत्तों ने नोचकर हिरन कर घायल कर दिया। ग्रामीणों ने किसी तरह हिरन को कुत्तों से बचाने के साथ ही वन विभाग को जानकारी दी। जनकपुर रेंज के रेंजर अमरदीप ने बताया कि हिरन का इलाज कराकर उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें