फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: सजाई गई झांकियां, निकाली गई भव्य शोभायात्रा

Sat, 28 Oct 2023 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
बलरामपुर के नई बस्ती मोहल्ले से निकाली गई मह​​र्षि बाल्मिकी की शोभायात्रा।-संवाद
विज्ञापन
हर्षोल्लास के साथ मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बलरामपुर। महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर शनिवार को नगर में भव्य शोभायात्रा निकली गई। इसमें विभिन्न देवी देवताओं की शामिल आकर्षक झांकियां सभी के आकर्षण का केंद्र रही। जयंती पर श्रद्धालुओं ने जगह-जगह वाल्मीकि प्रतिमा के समक्ष भजन पूजन कर विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन कर प्रसाद भी वितरित किया।
विज्ञापन

अब महर्षि की स्थापित प्रतिमाओं का विसर्जन रविवार को राप्ती नदी के सिसई घाट पर किया जाएगा। शनिवार को अखिल भारतीय श्री वाल्मीकि नवयुवक संघ के तत्वाधान में नगर के नई बस्ती मोहल्ले से महर्षि वाल्मीकि की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। इसमें लवकुश, भारत माता, डॉ. भीमराव आंबेडकर, सीता माता व राम-लक्ष्मण आदि की सजी हुई मनमोहक झांकी सभी के आकर्षक का केंद्र रही। इस दौरान शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालु अबीर गुलाल उड़ाते हुए भक्ति गीतों की धुन पर झूमते गाते रहे। शोभायात्रा नई बस्ती से निकलकर आंबेडकर तिराहा, मेजर चौराहा, सिटी पैलेस, बड़ा पुल, चौक, सराय फाटक व वीर विनय चौराहा होते हुए नई बस्ती पहुंचकर समाप्त हुई। नगर पालिका अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष इशरत जमान, संघ के अध्यक्ष किशोरी लाल, राकेश वाल्मीकि व ऋषभ इत्यादि ने शोभायात्रा मार्ग पर स्टाल लगाकर श्रद्धालुओं के जलपान इत्यादि की भी व्यवस्था की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें