बलरामपुर। सेंट जेवियर्स डिज्नी वर्ल्ड स्कूल में बुधवार को दीपावली उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान एक्टिविटी कक्ष को फूल, दीयों व झालरों से आकर्षक तरीके से सजाया गया। इस मौके पर बच्चों ने सजा दो घर को गुलशन सा, मेरे सरकार आये है...गीत पर सुंदर नृत्य की प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया।
दीपोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य आसिम रूमी ने दीप जला कर किया। कहा कि दीपावली को पवित्रता, रोशनी और समृद्धि का त्योहार माना जाता है। इसी कारण दीपावली पर घरों व प्रतिष्ठानों की साफ सफाई को ज्यादा महत्व दिया जाता है। इस दौरान विद्यालय के बच्चों ने राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, हनुमान, सीता, कौशल्या, कैकई, सुमित्रा व साबरी के प्रतीकात्मक रूप में मंच पर आकर सभी को तालियां बजाने पर विवश कर दिया। इस अवसर पर शाहीन खान, रिचा तिवारी, चांदनी पांडे, आफरीन इम्तियाज, जैनब खान, सुगंधा श्रीवास्तव, अंजली सिंह, निधि श्रीवास्तव, ज्योति सिंह व प्रगति साहू आदि रहे।