फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी की मौत

Fri, 15 Dec 2023 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के बलिवंता गांव में 17 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के घर वालों ने जहां फांसी लगाकर आत्महत्या करने की बात कही है, वहीं ममेरे भाई ने घरवालों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

मृतका के ममेरे भाई विवेक तिवारी निवासी बुटहर डोमाई थाना सिरसिया थाना श्रावस्ती ने बताया कि उसकी बुआ रन्नू की वर्ष 2006 में मौत हो गई थी। उनसे एक पुत्री दीपा थी। घरवाले दीपा को पसंद नहीं करते थे और आए दिन मारते-पीटते थे। उसे कई-कई दिनों तक खाना नहीं दिया जाता था। घरवालों ने बृहस्पतिवार को उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। वहीं मृतका के घरवालों ने बताया कि दीपा ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। प्रभारी निरीक्षक हरैया गोविंद कुमार ने बताया कि मृतका दीपा के बाबा साधूराम पांडेय की तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की छानबीन की जा रही है।
दूसरी तरफ सिटी मांटेसरी स्कूल में पढ़ने वाले चार सहपाठियों ने एक छात्र पर चाकू से हमला कर दिया। छात्र के चेहरे व गर्दन पर चोट आई है। पिता की तहरीर पर नगर कोतवाली में तीन नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। थाना हरैया निवासी शहनशाह ने बताया कि उनका पुत्र मोनिस खान सिटी मांटेसरी स्कूल में कक्षा 11 का छात्र है। किसी बात को लेकर उसका अन्य सहपाठियों से विवाद हो गया था। बृहस्पतिवार को स्कूल जाते समय झारखंडी रेलवे क्रासिंग के पास सुभाष गुप्ता, शिवम गुप्ता, अनमोल तिवारी व एक अन्य लड़के ने मोनिस के ऊपर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस केस दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें