बलरामपुर। राप्ती नदी में डूबे शिक्षामित्र शिव नारायण साहू का शव एसडीआरएफ ने 17 घंटे बाद ढूंढ़ निकाला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। स्थानीय थाना क्षेत्र के हसनगढ़ निवासी शिक्षामित्र शिव नारायण साहू रविवार को राप्ती नदी में डूब गए थे। पुलिस व एसडीआरएफ टीम ने तलाश शुरू की लेकिन अंधेरा होने के कारण रात में सर्च अभियान बंद करना पड़ा। सोमवार सुबह स्थानीय गोताखोरों के साथ एसडीआरएफ ने दोबारा सर्च अभियान शुरू किया। 17 घंटे बाद बाद सुबह दस बजे एसडीआरएफ ने शिव नारायण का शव नदी से ढूंढ़ निकाला। वह गैड़ास बुजुर्ग के प्राथमिक विद्यालय मस्जिदिया में शिक्षा मित्र थे। तहसीलदार सतपाल प्रजापति ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया।