फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: सुआंव नाले में मिला लापता युवक का शव

Sat, 03 Aug 2024 01:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
बलरामपुर के मैनहवा पुल के पास सुआंव नाले में घटना स्थल पर मौजूद लोगों की भीड़।
विज्ञापन
गैड़ास बुजुर्ग/महदेइया (बलरामपुर)। सुआंव नाले में शुक्रवार को सुबह एक युवक का शव मिला। सूचना पर पहुंची उतरौला व गैड़ास बुजुर्ग थाने की पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही। हालांकि, बाद में गैड़ास बुजुर्ग पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया।
विज्ञापन

गैड़ास बुजुर्ग थाना क्षेत्र के इमलिया बनघुसरा निवासी बड़कऊ ने बताया कि उनका भाई ननकऊ (40) मानसिक रूप से बीमार थे। गत 28 जुलाई को रात में घर से कहीं चले गए थे। काफी खोजबीन के बाद भी नहीं मिले। शुक्रवार सुबह मैनहवा पुल के पास सुआंव नाले में उनका शव मिलने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की।
मौके पर कोतवाली उतरौला व थाना गैड़ास बुजुर्ग थाने की पुलिस पहुंच गई। दोनों थानों की पुलिस के बीच कुछ देर तक सीमा विवाद को लेकर विवाद रहा। बाद में गैड़ास बुजुर्ग थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष दुर्विजय ने बताया कि ननकऊ पिछले पांच दिनों से घर से गायब थे। परिजनों से जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें