गैड़ास बुजुर्ग (बलरामपुर)। सादुल्लाहनगर थाना क्षेत्र के ककरहवा घाट पर कुआंनो नदी में बुधवार को करीब 22 वर्षीय अज्ञात युवक का शव उतराता हुआ मिला है। प्रभारी निरीक्षक राज कुमार सरोज ने बताया कि शव को नदी से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। स्थानीय लोगों से पहचान कराई जा रही है।