- गांव के युवक पर बेटी को परेशान करने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
ललिया बलरामपुर। स्थानीय थानाक्षेत्र के लालपुर विशुनपुर गांव में रविवार को 15 वर्षीय एक किशोरी का शव घर में छत के कुंडे से लटकता मिला। मृतका की मां ने पुलिस को तहरीर देकर गांव के ही एक युवक पर बेटी को प्यार के जाल में फंसाने और फिर परेशान करने का आरोप लगाया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस आरोपों की जांच कर रही है।
लालपुर विशुनपुर गांव निवासी अकबर अली की बेटी मेकमरून्निशा का शव सुबह करीब साढ़े चार बजे कमरे में छत के कुंडे से रस्सी के सहारे लटकता मिला। बेटी का शव देखकर कोहराम मच गया। सूचना पर क्षेत्राधिकारी ललिया राधारमण सिंह मौके पर पहुंचे। मृतका की मां मोमिना ने तहरीर में आरोप लगाया है कि गांव के ही एक युवक ने बेटी को प्यार के जाल में फंसा लिया था। वह बेटी पर दबाव बना रहा था। यह बात बेटी ने बताई थी। आरोपी की प्रताड़ना से आजिज आकर उसने जान दी है। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि हर पहलू पर जांच की जा रही है। पीएम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।