फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षित होकर कुरीतियों से मुकाबला करें बेटियां

विज्ञापन
बलरामपुर के बीएन अवस्थी इंटर कालेज कुदरगोड़वा में आयोजित अपराजिता कार्यक्रम में अतिथियों के सा? - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
ललिया (बलरामपुर)। जिले की बेटियां अब शिक्षित होकर कुरीतियों का सामना करेंगी। अमर उजाला की अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स मुहिम के तहत गुरुवार को बीएन अवस्थी इंटर कॉलेज कुदरगोड़वा में गर्ल्स एजूकेशन अवेयरनेस वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इसमें विशेषज्ञों ने बेटियों को शिक्षित होने और समाज में व्याप्त बाल विवाह व अन्य कुरीतियों से लड़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में बेटियों ने कुरीतियों से लड़ने का संकल्प लिया। बेटियों के प्रयास से अब जिले में बाल विवाह की कुप्रथा दूर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें