बलरामपुर। देश के विकास में महिलाओं का महत्वपूर्ण योगदान है। महिलाओं के सम्मान व उत्थान के प्रति भाजपा सरकार गंभीर है। ये बातें भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रजनी पांडेय ने रविवार को भाजपा कार्यालय अटल भवन में आयोजित कार्यशाला में कहीं। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ललिता तिवारी ने कहा कि बेटियां किसी भी क्षेत्र में बेटों से कम नहीं हैं। कार्यक्रम में स्वरोजगार करने वाली महिलाओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह, साधना पांडेय, सुधा पांडेय, उर्मिला देवी, सीमा सिंह, विमला तिवारी, सरोज तिवारी, लक्ष्मी तिवारी, सरोजिनी मिश्रा आदि मौजूद रहीं।