फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: 24 घंटे बाद भी 70 गांवों में छाया अंधेरा, 150 गांवों की बिजली बहाल

विज्ञापन
बलरामपुर के रेहरा बाजार में टूटे तार व पोल को ठीक करते बिजलीकर्मी।
विज्ञापन
रेहरा बाजार(बलरामपुर)। क्षेत्र में शनिवार शाम को आई आंधी से दर्जनों बिजली के खंभे व तार टूट गए थे। तार टूटने से क्षेत्र के करीब 230 गांवों की बिजली गुल हो गई थी। रविवार को पोल व तार ठीक करने के लिए दिनभर बिजली कर्मी जुटे रहे। 24 घंटे बाद देर शाम तक करीब 150 गांवों में बिजली बहाल हो पाई। 70 गांवों में अभी भी अंधेरा छाया हुआ है। बिजली कर्मी इन गांवों में भी बिजली सप्लाई शुरू कराने के लिए मरम्मत कार्य में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन


रेहरा बाजार व पेहर बाजार में आंधी के चलते कई बिजली के पोल व तार टूटकर गिर गए थे। बिजली के पोल टूटने के कारण विशुनपुर, खरहना, हनुमानपुरवा, हतवा, नौडिहवा, महुआ, बैरिया, खानपुर, भैसाही, निशापुरवा, नथईपुर व सहजौरा सहित 230 गांवों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। रविवार सुबह से ही बिजली कर्मी टूटे पोल व तार की मरम्मत में जुट गए। कड़ी मशक्कत के बाद रविवार शाम पांच बजे तक करीब 150 गांव की बिजली बहाल हो गई। अभी भी करीब 70 गांव में बिजली आपूर्ति ठप है।
एसडीओ विद्युत रेहरा बाजार आरके यादव ने बताया कि जेई अचलपुर चौधरी बृजनंदन यादव व जेई रेहरा बाजार अजय कुमार साहनी के नेतृत्व में बिजली विभाग के कर्मी टूटे पोल व तार ठीक करने में जुटे रहे। 33 हजार मेन लाइन ठीक कर लिया गया है। सादुल्लानगर, अचलपुर चौधरी, पेहर, दतौली व केराडीह फीडर को ठीक कराया जा रहा है। जहां पोल टूटे हैं वहां नए पोल लगाकर बिजली सप्लाई शुरू कराया जा रहा है। देर शाम तक कई फीडरों पर आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें