फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: 2000 के नोटों ने बढ़ाईं बाजार की मुश्किलें

Sat, 20 May 2023 10:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। सितंबर 2023 से दो हजार रुपये के नोट चलन से बाहर होने के ऐलान ने बाजार की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। दो हजार रुपये के नोट लेकर कोई आभूषण की एडवांस बुकिंग कराता नजर आया तो कोई इलेक्ट्रिक सामानों की खरीदारी करता नजर आया। ऐसे में व्यापारियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कई जगह बहसबाजी भी हुई।
विज्ञापन

चौक बाजार में कपड़े की दुकान करने वाले जय शेखर का कहना है कि शनिवार को उन्होंने 25 हजार रुपये जमा कराने के लिए अपने कर्मी को बैंक भेजा था। इसमें आठ नोट दो हजार के थे। बैंक ने कहा कि खाताधारक का आधारकार्ड लाइए, तब यह नोट जमा किए जाएंगे। दरअसल, शनिवार को 2000 रुपये के नोट खपाने की चिंता ने सभी की मुश्किलें बढ़ा दीं।



छुट्टा लेकर आओ तब मिलेगी दवा
बकौल जय शेखर, शनिवार सुबह एक महिला उनके पास आई। उसने बताया कि बेटे की तबीयत खराब है। डॉक्टर ने दवा लिखी है लेकिन, उसके पास दो हजार रुपये का नोट है। मेडिकल स्टोर संचालक छुट्टा लेकर आने की बात कह रहे हैं, इसके बाद ही दवा देंगे।
विज्ञापन




दो हजार का नोट लेकर पहुंच रहे ग्राहक
शाम को जैसे ही यह बात सामने आई कि दो हजार के नोट चलन से बाहर होंगे, वैसे ही लोग दो हजार के नोट लेकर ही पेट्रोल डलवाने के लिए आने लगे। शनिवार सुबह से लेकर शाम तक दो हजार के करीब 50 नोट आए हैं। इसने अब चिंता बढ़ा दी है। सबसे बड़ी समस्या छुट्टा देने की हो रही है।
- जतिन अग्रवाल, सिंह पेट्रोल पंप, वीर विनय चौराहा


समय की बर्बादी होगी
दो हजार रुपये के नोट चलन से बाहर करने के फैसले से सबसे बड़ी दिक्कत समय को लेकर होगी। दरअसल, इससे सहूलियत थी। छोटे नोटों के कारण रुपये लाने व ले जाने में भी दिक्कत होगी। साथ ही समय की भी बर्बादी होगी।
- विवेक गुलाटी, जनरल मर्चेंट व्यवसाई वीर विनय चौराहा


शादियों के बाद करते फैसला
सरकार का यह फैसला व्यापारियों की समस्या बढ़ाएगा। वर्तमान में सहालग का समय चल रहा है। शनिवार को ही ग्राहकों ने दो हजार के नोट के ढाई लाख रुपये से आभूषण के लिए एडवांस में जमा कर दिए हैं। अब समस्या यह है कि कैसे क्या किया जाए। बड़े आयोजनों में लोग बड़े नोट का ही सहारा लेते हैं। ऐसे में सरकार को शादियों के बाद यह फैसला लेना चाहिए था।
-राजा, अर्जुन ज्वैलर्स चौक रोड



दो हजार के नोट ने बढ़ाई खरीदारी
शनिवार सुबह से ही ग्राहक आ रहे हैं। वह आभूषण तो खरीद रहे हैं लेकिन, दो हजार का नोट ही दे रहे हैं। यह बात अलग है कि अन्य दिनों की अपेक्षा आज कारोबार में इजाफा हुआ है। अब दो हजार के नोट को खपाने की चिंता छाई है।
-मोहम्मद आरिफ, ज्वैलर्स, चौक बाजार



और बढ़ेगी मुश्किल
यह बात तो तय है कि इस फैसले के बाद छोटे व्यापारियों की परेशानी बढ़ जाएगी। ग्राहक अब 2000 के नोट लेकर ही खरीदारी करने आ रहे हैं। इससे उनका भार तो कम होगा, लेकिन व्यापारियों की मुश्किल बढ़ जाएगी।
विज्ञापन

-शहंशाह आलम, इलेक्ट्राॅनिक व्यवसायी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें