फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: बजाज चीनी मिल में हवन-पूजन के साथ शुरू हुआ पेराई सत्र

Tue, 28 Nov 2023 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीदत्तगंज (बलरामपुर)। बजाज चीनी मिल इटई मैदा में मंगलवार को हवन-पूजन के साथ पेराई सत्र का शुभारंभ हुआ। चीनी मिल के अधिकारियों ने बैलगाड़ी व कांटे की पूजा-अर्चना की और किसानों को उपहार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

चीनी मिल में सोमवार श्रीरामचरित मानस पाठ की किया गया। मंगलवार को श्रीरामचरित मानस पाठ के बाद यूनिट हेड राकेश यादव ने चीनी मिल के अन्य अधिकारियों के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन किया। मुख्य पुजारी पंडित मयंकेश त्रिपाठी ने मुख्य यजमान यूनिट हेड से हवन में आहुति डलवाई।
इसके बाद बैलगाड़ी व कांटे का पूजन जिला गन्ना अधिकारी आरएस कुशवाहा ने किया। उन्होंने किसानों को कंबल, फल व मिठाई देकर सम्मानित किया।
नगर पालिका अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू, ब्लॉक प्रमुख राकेश तिवारी, पूर्व गन्ना चेयरमैन रणवीर सिंह रन्नू, सचिव अविनाश सिंह, केपी मिश्र, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी डीपी सिंह व जिला पंचायत सदस्य भरत लाल चौधरी आदि ने डोंगे में गन्ना डालकर पेराई सत्र की शुरूआत की।
विज्ञापन

महाप्रबंधक गन्ना संजीव शर्मा ने कहा कि किसानों को गन्ना आपूर्ति में कोई समस्या न हो, इसके लिए मिल गेट कंट्रोल रूम की स्थापना की गई। कंट्रोल रूम 24 घंटे संचालित होगा, किसी भी तरह समस्या होने पर किसान कंट्रोल रूम में शिकायत कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से स्वच्छ, ताजा, जड़ी-पत्ती, अगोला रहित गन्ना आपूर्ति करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें