फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्रि के पहले दिन मंदिरों में उमड़ी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। या देवी सर्वभूतेषु प्रकृति रूपेण संस्थिता, नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:... मंत्र के साथ सोमवार को शारदीय नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की गई। मंदिरों में माता के दर्शन के लिए आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान भक्तों ने खूब जयकारे भी लगाए।
विज्ञापन

तुलसीपुर स्थित शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में श्रद्धालुओं ने मां पांटेश्वरी की पूजा-अर्चना की। भक्तों ने शक्ति स्वरूपा मां पाटेश्वरी को पुष्प, धूप, दीप, अक्षत, नारियल व चुनरी आदि चढ़ाकर सुख समृद्धि की कामना की। इसी तरह नगर के बिजलीपुर मंदिर पर मां बिजलेश्वरी की पूजा-अर्चना के लिए भक्तों की भीड़ जुटी रही।
इसके अतिरिक्त झारखंडी मंदिर, कालीमाता मंदिर, सम्मय माता मंदिर व बड़िकी बहिनी थान सहित सभी दुर्गा मंदिरों में भक्तों ने मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की। तुलसीपुर स्थित नई देवी मंदिर, पेहर बाजार स्थित दुर्गा मंदिर, रहिया देवी मंदिर व झिंगहा माता मंदिर में भी श्रद्धालुओं ने मातारानी की आराधना की। उतरौला के फक्कड़दास मंदिर, ज्वाला महारानी मंदिर व पिपलेश्वर महादेव स्थित दुर्गा मंदिरों पर मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना कर मंगल कामना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें