बलरामपुर। सोहेलवा वन्य जीव प्रभाग के अंतर्गत रामपुर रेंज के ग्राम भोजपुर थारू में सोमवार की शाम अजगर दिखाई दिया। इससे अजगर को देखने के लिए वहां पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और मशक्कत के बाद अजगर को पकड़ लिया। बाद में वन विभाग की टीम ने उसे दारा नाला में छोड़ दिया गया।