फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: देवी कूष्मांडा की पूजा-अर्चना के लिए मंदिरों में जुटी भीड़

Fri, 12 Apr 2024 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। नवरात्र की चतुर्थी पर श्रद्धालुओं ने मां भगवती के शक्ति देवी कूष्मांडा के स्वरूप का ध्यान कर पूजा-अर्चना की। देवी मंदिरों में ब्रह्मांड की रचना करने वाली मां कूष्मांडा की आराधना के लिए सुबह से ही भक्तों की भीड़ जुटना शुरू हो गई थी। सभी ने चुनरी व नारियल चढ़ाकर मां से परिवार की खुशहाली का आशीर्वाद मांगा।
विज्ञापन

मां भगवती की चौथी शक्ति को देवी कूष्मांडा के रूप में पूजा जाता है। प्रकृति एवं पर्यावरण की अधिष्ठात्री देवी कूष्मांडा की आराधना के बिना किसी भी तरह का जप व ध्यान पूर्ण नहीं होता है। नवरात्र चतुर्थी के दिन शुक्रवार को देवी आराधना के लिए शक्तिपीठ देवी पाटन मंदिर में भोर पहर ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। मां पाटेश्वरी की पूजा से पहले श्रद्धालुओं ने मंदिर के सूर्यकुंड में स्नान कर जल अर्पण किया। सुबह से लेकर देर रात तक देवी आराधना के लिए भक्त कतारबद्ध होकर अपनी बारी का इंतजार करते दिखे।
शक्तिपीठ देवी पाटन के अलावा बिजलीपुर स्थित मां बिजलेश्वरी देवी मंदिर, तुलसीपुर स्थित नई देवी मंदिर, उतरौला स्थित ज्वाला देवी मंदिर, जरवा स्थित रहिया देवी मंदिर एवं बलरामपुर नगर स्थित झारखण्डी मंदिर, सम्मय माता मंदिर, बडिक़ी बहिनी मंदिर एवं कालीथान पर पूरे दिन श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। इस दौरान मंदिर परिसरों में भजन, कीर्तन व देवीगीत के कार्यक्रम भी होते रहे। देवीपाटन धाम पर तो मुंडन व कर्णछेदन संस्कार के साथ अन्य मांगलिक कार्यों की भी धूम रही।
विज्ञापन

आज मंदिर पंहुचेगी पीर रतन नाथ की यात्रा
-जरवा (बलरामपुर)। नेपाल के चौघड़ा दांग से आने वाली सिद्ध पीर रतन नाथ की यात्रा शनिवार को शक्तिपीठ देवी पाटन मंदिर पंहुचेगी। श्रद्धालुओं ने यात्रा के शहर में पहुंचने पर तुलसीपुर नगर में जगह-जगह इसके स्वागत की तैयारी की है। मंदिर के पीठाधीश्वर महंत मिथलेश नाथ योगी, यात्रा का स्वागत करने के बाद सिद्ध पीर रतन नाथ के पात्र देवता को मंदिर में स्थित पवित्र दलीचे पर विधि-विधान के साथ रखेंगे।
इससे पूर्व बृहस्पतिवार की शाम पीर रतन नाथ की यात्रा जनकपुर के मुक्तेश्वर नाथ महादेव मंदिर पर पहुंची। मंदिर के पुजारी प्रदीप पांडेय व कथावाचक संत सर्वेश जी महाराज ने अमृत कलश पात्र देवता का पारंपरिक ढंग से यात्रा का स्वागत किया। यात्रा में योगी ब्रह्मनाथ, भैरव पुजारी काशी नाथ व मुख्य पुजारी सागर नाथ आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें