फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: इंडिया गठबंधन के कुनबों में इकठ्ठा होने का संकट

Thu, 19 Oct 2023 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। मजबूत लोकतंत्र के लिए सशक्त विपक्ष का होना जरूरी है। देश का संविधान तभी सुरक्षित रहेगा जब विपक्ष सशक्त होगा। भारतीय जनता पार्टी विपक्ष को समाप्त नहीं करना चाहती है। संकट इंडिया गठबंधन के कुनबों के इकट्ठा होने का है। इस गठबंधन में शामिल दल अपना अस्तित्व स्वयं समाप्त करने में जुटे हैं। यह बात भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय स्थित पूर्व मंत्री हनुमंत सिंह के आवास पर एक बातचीत में कही।
विज्ञापन

उन्होंने समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल यादव के बीजेपी द्वारा विपक्ष को खत्म करने वाले बयान पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सपा को ताकत मिले या न मिले उन्हें गठबंधन में अपनी स्थिति पर विचार अवश्य करना चाहिए। इससे पूर्व भाजपा सांसद ने पूर्व मंत्री हनुमंत सिंह के आवास पर पहुंचकर उनका हालचाल पूछा। कार्यकर्ताओं से बातचीत करते हुए संगठन के कार्यों में पूरी शक्ति के साथ जुटने की बात कही।


पचपेड़वा में आयोजित एक अन्य कार्यक्रम में सेमरहना गांव में दुर्गापूजा महोत्सव का उद्घाटन करने के बाद भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने बाल संवाद कार्यक्रम को संबोधित किया। बाल संवाद कार्यक्रम में शामिल शक्ति स्मारक संस्थान, किसान इंटर कॉलेज गनेशपुर व लोकमान्य तिलक इंटर कॉलेज पचपेड़वा के विद्यार्थियों को नैतिकता का पाठ पढ़ाते हुए जीवन में सफलता पाने के टिप्स दिए।
विज्ञापन

कहा कि टाइम मैनेजमेंट पर ध्यान देकर ही परीक्षा में सफलता हासिल की जा सकती है। छात्र जीवन का एक-एक मिनट मूल्यवान होता है। समय का सदुपयोग, अनुशासन व कठिन परिश्रम से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें