बलरामपुर। देहात में बैंक के एटीएम से पैसा निकालने आए ग्राहक का उच्चके ने हेराफेरी करके एटीएम बदलकर उसके खाते से 20 हजार रुपये उड़ा दिए।
देहात थाना क्षेत्र के ग्राम लालनगर निवासी बैंक ग्राहक अरविंद कुमार वर्मा ने बताया कि वह रविवार दोपहर सिसई में लगे एक बैंक के एटीएम से पैसा निकालने गया था। मैंने तीन हजार रुपये एटीएम से निकाले। इसी बीच पीछे खड़े एक व्यक्ति ने धक्का दे दिया और एटीएम मेरे हाथ से छूटकर नीचे जमीन पर गिर गया।
उच्चके ने जमीन से एटीएम उठाकर हेराफेरी करके मुझे दूसरा एटीएम पकड़ा दिया। कुछ देर बाद मेरे मोबाइल पर 10-10 हजार रुपये दो बार निकाले जाने का मैसेज आया। रुपये निकालने जाने की सूचना मिलते ही अरविंद ने बैंक के हेल्पलाइन नंबर से एटीएम ब्लॉक करा दिया।
नगर कोतवाली में तहरीर देकर अरविन्द ने उच्चके के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक रामाश्रय ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।