फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज में बाइक न मिलने पर विवाहिता की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
पिता की तहरीर पर पति, सास, जेठानी तथा जेठानी के लड़के के खिलाफ केस
विज्ञापन

बलरामपुर। नगर कोतवाली के कटिया गांव में दहेज में बाइक न मिलने के चलते विवाहिता की हत्या कर दी गई। मृतका के पिता की तहरीर पर पति समेत चार लोगों के खिलाफ पुलिस ने दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

ग्राम चमरुपुर मडवाजोत निवासी सियाराम वर्मा ने नगर कोतवाली में दी गई तहरीर में कहा है कि उसने अपनी बेटी गुड़िया (22) की शादी बचपन में ही नगर कोतवाली के ग्राम कटिया निवासी धनीराम वर्मा से कर दी थी। तीन साल पहले गुड़िया का गौना दिया था।
विज्ञापन


ससुराल पहुंचने के बाद पति, सास, जेठानी तथा जेठानी का लड़का दहेज में बाइक के लिए गुड़िया को प्रताड़ित करने लगे। यह बात कई बार गुड़िया ने मायके वालों को बताई। इससे पूर्व भी बाइक के लिए ससुराल के लोग गौना ले जाने के लिए तैयार नहीं थी।

रिश्तेदारों के समझाने-बुझाने पर गौना कराया गया था। बुधवार शाम सूचना मिलने पर वह गुड़िया के घर पहुंचा तो देखा कि वह चारपाई पर मृत पड़ी है। सियाराम का आरोप है कि दहेज में बाइक न मिलने पर ससुरालीजनों ने गुड़िया की हत्या कर दी है।
विज्ञापन


नगर कोतवाल गंगेश शुक्ला ने बताया कि सियाराम की तहरीर पर मृतका के पति धनीराम, सास, जेठानी दोनों का नाम अज्ञात तथा जेठानी का लड़का राहुल के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें