फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच साल के बच्चे को एसयूवी में छोड़कर होटल में चले गए परिजन: संशोधित खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
पिता की लापरवाही से आफत में फंसी मासूम की जान
विज्ञापन


बलरामपुर। पिता की लापरवाही से मासूम की जान आफत में फंस गई। करीब पांच साल के बच्चे को एसयूवी में छोड़कर परिजन होटल में चले गए। एसयूवी में बंद मासूम को कड़ी मशक्कत के बाद बचाया जा सका।

बतादें कि स्थानीय थाना क्षेत्र के गौरा चौराहे पर शनिवार को एक अजीब हादसा हुआ जो लोगों को नसीहत देने के लिए काफी है। ऐसे मां-बाप जो चार पहिया वाहनों पर अकेले अपने बच्चों को छोड़कर सामनों की खरीदारी के लिए चले जाते है।
विज्ञापन


ऐसा करना कभी-कभी बच्चे की जान जोखिम में पड़ जाता है। एक परिवार अपने पांच साल के बच्चे को एसयूवी बंदकर होटल में चाय पीने चला गया। गाड़ी की चाभी भी मासूम के पास छोड़ गए जिससे अनजाने में उसने गाड़ी को लॉक कर लिया।

पिता को जब याद आया तो वह दौड़कर गाड़ी के पास पहुंचे। लड़का सो रहा था। गाड़ी लॉक होने की जानकारी होते ही परिवारीजनों के हाथ-पांव फूल गए।

मौके पर काफी भीड़ जुट गई। अनहोनी की आशंका से लोग सहम गए। बच्चे के सोने के कारण बाहर की उसकी सही स्थिति का अंदाजा भी नहीं लग रहा था। लड़के का पिता अपनी लापरवाही पर हतप्रभ था।

आसपास के लोग गाड़ी का शीशा तोड़ने की सलाह देने लगे। काफी देर तक यह सिलसिला चलता रहा। तमाम प्रयास के बाद बच्चे को जगाया गया। जगने के बाद गाड़ी के आसपास जुटी भीड़ को देखकर बच्चा भी कुछ देर के लिए सहम गया।
विज्ञापन


पिता बेटे को बार-बार गाड़ी लॉक खोलने का तरीका बता रहा था। काफी देर बाद बच्चे के समझ में आया और उसने गाड़ी का दरवाजा खोला। बच्चा सकुशल देखकर पिता के साथ-साथ वहां मौजूद लोगों ने भी राहत की सांस ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें