फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव उड़ाका दल ने गाड़ी में पकड़ी 10 लाख नकदी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चुनाव उड़ाका दल ने गाड़ी में पकड़ी 10 लाख नकदी

सादुल्लाहनगर(बलरामपुर)। निकाय चुनाव आचार संहिता के दौरान तहसीलदार उतरौला ने चेकिंग के दौरान मद्दो भट्ठा बाजार के पास एक कार से 10 लाख 10 हजार नकदी बरामद की है। आशंका जताई जा रही है कि इन रुपयों का इस्तेमाल निकाय चुनाव में किया जाता। बरामद रुपया सीज कर दिया गया है। इनकम टैक्स विभाग को सूचना देकर मामले की छानबीन कराई जा रही है।

उतरौला नगर पालिका परिषद के चुनाव में बनाए गए उड़ाका दल के प्रभारी तहसीलदार लालजी विश्वकर्मा ने बताया कि शुक्रवार रात वह सादुल्लाहनगर पुलिस के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। 8.30 बजे के करीब सादुल्लाहनगर-मनकापुर मार्ग पर मद्दो भट्ठा बाजार में एक कार को रोककर उसकी तलाशी ली गई। कार से 10 लाख 10 हजार 10 रुपये बरामद किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार सवार लखनऊ निवासी अभिषेक गुप्ता मौके पर रुपयों के संबंध में कोई वैध प्रपत्र प्रस्तुत नहीं कर सके। रुपयों को संदिग्ध मानते हुए उसे सीज कर सादुल्लाहनगर पुलिस के हवाले कर दिया गया है। मामले की सूचना इनकम टैक्स विभाग को दे दी गई है। थानाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह ने बताया कि बरामद रुपया ट्रेजरी में जमा करा दिया जाएगा। इनकम टैक्स विभाग की छानबीन के बाद मामले में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें