फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय के गड्ढे में डूबने से बच्चे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शौचालय के गड्ढे में डूबने से मासूम की मौत
विज्ञापन



बलरामपुर। सादुल्लाहनगर थाना क्षेत्र के मानीगढ़ा गांव के मजरा गोपालपुर में पीर मोहम्मद ने एक माह पूर्व शौचालय निर्माण के लिए गड्ढा खोदा था।


पीर मोहम्मद का पड़ोसी से भूमि विवाद का मुकदमा चल रहा है, इसके चलते शौचालय निर्माण नहीं हो सका। बारिश होने के चलते शौचालय के गड्ढे में पानी भर गया।


पीर मोहम्मद ने बताया कि, गुरुवार देर शाम उनका डेढ़ वर्षीय पुत्र इशहाक खेलते हुए गड्ढे में गिर गया। गड्ढे के पानी में डूबने से इशहाक की मौत हो गई।


इशहाक का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक पवन सिंह ने बताया कि, उन्हें मामले की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें