महिला ने गला काटकर दे दी जान
बलरामपुर। मानसिक रूप से परेशान महिला ने चाकू से खुद गला काटकर आत्महत्या कर ली। ग्राम मड़वा थाना सोहरतगढ़ जिला सिद्घार्थनगर निवासी घनश्याम ने बताया कि उनकी पत्नी मंजू (37) मानसिक रूप से बीमार थी।
वह अपनी सास लक्ष्मी तथा ननद कांति के साथ पचपेड़वा स्थित बाबा मिठ्ठूशाह की मजार पर झाड़-फूंक करवाने गई थी। सभी लोग मजार पर ही एक महीने से ठहरे थे।
शुक्रवार भोर में सास व ननद नित्यकर्म के लिए गईं थीं। इसी बीच मंजू ने चाकू लेकर अपने हाथों से ही अपना गला काट लिया। वापस लौटने पर मेरी मां व बहन ने यह देखा उस समय तक मंजू की मौत हो गई।
प्रभारी निरीक्षक पचपेड़वा अवधेश राय ने बताया कि घनश्याम की सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले से जुड़े सभी बिन्दुओं की गहनता से छानबीन की जा रही है। छानबीन के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।