गैड़ास बुजुर्ग (बलरामपुर)। सादुल्लाहनगर थाने की पुलिस ने शीशम व सागौन के 92 पेड़ काटने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। उसे जेल भेज दिया गया है।
एसपी राजेश कुमार सक्सेना ने रविवार को बताया कि सादुल्लाहनगर थाना क्षेत्र के ऐदहा निवासी मोहम्मद फारूख के खिलाफ हरे पेड़ काटने के केस दर्ज किए गए थे।
फारूख पर 70 पेड़ सागौन व 22 पेड़ शीशम के काटकर उठा ले जाने का आरोप लगाया गया था। वन संरक्षण अधिनियम के तहत मोहम्मद फारूख पर मुकदमा दर्ज किया गया था। इसकी तलाश की जा रही थी। अभियुक्त को गिफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।(संवाद)