फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरार पांच दोषियों में एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। उतरौला नगर में दंगा व आगजनी के मामले में फरार पांच दोषियों में से एक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, चार अन्य दोषी अभी भी फरार हैं। उनकी तलाश जारी है। सभी 41 दोषियों को आगामी 31 अक्टूबर को न्यायालय में सजा सुनाई जाएगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को उतरौला कोतवाल अनिल कुमार सिंह ने बताया कि फरार दोषी अतुल कुमार निवासी मोहल्ला सुभाष नगर को उसके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। शेष चार की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।
बता दें कि घटना की नींव वर्ष 2005 में होली के दिन उतरौला नगर में अबीर-गुलाल उड़ाते समय पड़ी थी। एक समुदाय के लोग अबीर-गुलाल उड़ाते हुए जुलूस निकाल रहे थे। तभी अबीर दूूसरे समुदाय के धार्मिक स्थल पर पड़ गई थी। इसी बात पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए थे। पथराव के बीच कई दुकानों को आग के हवाले भी कर दिया गया था। हालांकि, इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ था।
विज्ञापन

64 के खिलाफ दर्ज था मुकदमा
तत्कालीन उतरौला कोतवाल ने दोनों पक्षों के 64 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू की तो मामले में एक पक्षीय कार्रवाई किए जाने का आरोप लगने लगा। सरकार ने घटना की जांच सीबीसीआईडी से कराई। पुलिस ने चार्जशीट न्यायालय में भेज दी और मुकदमे का ट्रॉयल शुरू हो गया।
सत्र परीक्षण के दौरान बचाव पक्ष व सरकारी वकील ने अपने-अपने कई तर्क पेश किए। सरकारी वकील ने दोषियों के खिलाफ 15 गवाह पेश किए। सत्र परीक्षण के दौरान पांच आरोपियों की मौत हो गई थी। इनका नाम पत्रावली से अलग कर दिया गया। 59 लोगों के खिलाफ सुनवाई जारी रही। गुरुवार को इनमें से 41 आरोपियों को दोषी करार दे दिया। वहीं, 18 लोगों को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया गया। सुनवाई के दौरान न्यायालय पर मौजूद 36 दोषियों को न्यायालय ने न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें