फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: गायों को खिलाया चारा व गुड़, गले में बांधी घंटी

Wed, 11 Oct 2023 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। अग्रवाल सभा के श्री महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह के तीसरे दिन समाज के लोगों ने हनुमान मंदिर में दर्शन पूजन करने के बाद गो-शाला में जाकर गो-सेवा की। इस दौरान सभी गो-वंश को हरा चारा, गुड़ एवं कैटल फीड खिलाने के बाद उनके गले में कचौली घंटी बांधी गईं। इसके साथ ही विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया।
विज्ञापन

अग्रवाल सभा के पदाधिकारी सौम्य अग्रवाल ने बताया कि गो-सेवा के बाद हुई एपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता एवं एपीएल बैडमिंटन टूर्नामेंट के दूसरे दिन के मैच हुए। क्रिकेट प्रतियोगिता का तीसरा मैच अग्रसेन टाइगर्स एवं अग्रसेन बाहुबली के बीच कराया गया। इस मैच में अग्रसेन टाइगर्स को छह रन से जीत हासिल हुई। चौथा मैच अग्रसेन वारियर्स एवं अग्रसेन चैलेंजर्स की टीमों के बीच खेला गया, इसमें अग्रसेन वारियर्स की टीम ने एक विकेट से जीत हासिल की। दूसरी तरफ एपीएल बैडमिंटन टूर्नामेंट में कुल नौ मैच हुए। इसमें नितिन अग्रवाल, अंकित गोयल, राज अग्रवाल, आयुष अग्रवाल, तरुण अग्रवाल, सौरभ तुलस्यान, तुषार अग्रवाल, शिवम अग्रवाल एवं रजत अग्रवाल ने अपने अपने मैच जीतकर दूसरे राउंड में पहुंचे।
खेल प्रतियोगिताओं के साथ ही महाराजा अग्रसेन रसोई का दैनिक आयोजन भी मुख्य द्वार पर हुआ। सभा अध्यक्ष ने श्री हनुमान गौशाला में किये गए नवीनीकरण कार्यों के लिए गौशाला कमेटी के सभी सदस्यों को बधाई दी। इस मौके पर अध्यक्ष निष्काम गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष राजीव अग्रवाल के साथ सुशील, पवन अग्रवाल, अजय अग्रवाल, सुरेन्द्र अग्रवाल व साकेत तुलस्यान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें