फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: 28 लाख रुपये से दो ड्रेनेज साइफन का निर्माण शुरू

Sat, 30 Dec 2023 09:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। रेंडवलिया के पास सरयू नहर प्रथम के दौलताबाद माइनर पर 2 ड्रेनेज साइफन का निर्माण शुरू हो गया है। बरसात के मौसम में सैकड़ों एकड़ खेत में पानी भर जाने से फसल प्रभावित होती थी। साथ ही गांवों में पानी घुस जाने के कारण ग्रामीणों को तमाम असुविधओं का सामना करना पड़ता था। साइफन का निर्माण होने से क्षेत्र के 15 हजार किसानों को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान सूरज सोनकर व अन्य ग्रामीणों ने सदर विधायक पल्टूराम को प्रार्थनापत्र देकर साइफन का निर्माण कराए जाने की गुहार लगाई थी। सदर विधायक पल्टूराम ने बताया कि ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए तत्काल सरयू नहर खंड प्रथम के एक्सईएन को साइफन निर्माण कराए जाने का निर्देश दिया गया। सरयू नहर खंड प्रथम के जूनियर इंजीनियर सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि 28 लाख की बजट से दो ड्रेनेज साइफन बनाया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट को 6 महीने में पूरा किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें