बलरामपुर के भाजपा कार्यालय पर आयोजित बैठक को संबोधित करते क्षेत्रीय महामंत्री त्रयंबक तिवारी व
बलरामपुर। वोटर चेतना अभियान के तहत भाजपा कार्यालय अटल भवन में बृहस्पतिवार को जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवकों व युवतियों को मतदाता बनाकर उन्हें पार्टी की विचारधारा से जोड़ने की बात कही गई। 26 अगस्त को सभी संगठनात्मक मंडलों में होने वाली कार्यशाला के संबंध में पदाधिकारियों को जिम्मेदारी भी सौंपी गई।
क्षेत्रीय महामंत्री व जिला प्रभारी त्रयंबक तिवारी ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए यह अभियान बहुत ही महत्वपूर्ण है। सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ पर वोटर बढ़वाने का कार्य करेंगे। 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले प्रत्येक युवा व युवतियों को वोटर बनाने के लिए फार्म छह भरवाया जाए। बैठक में जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह, अनूप चंद्र गुप्ता, बृजेंद्रतिवारी, सरदार परमजीत सिंह, वरुण सिंह मोनू, डीपी सिंह, बिंदू विश्वकर्मा, सुनीता मिश्रा, अजय सिंह पिंकू, हरीश चंद्र गोयल व शिव प्रसाद यादव सहित तमाम भाजपाई मौजूद रहे।