फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, घंटों थमा रहा यातायात

Mon, 18 May 2026 10:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-3-बलरामपुर के वीर विनय चौराहे पर चक्का जाम कर प्रदर्शन करते कांग्रेस के पदा​धिकाी व कार्यक
विज्ञापन
बलरामपुर। पेट्रोल-डीजल, घरेलू गैस सिलिंडर और लगातार बढ़ती महंगाई के विरोध में सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वीर विनय चौराहे पर चक्का जाम कर प्रदर्शन किया। विरोध के चलते मुख्य मार्गों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और घंटों तक यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और महंगाई पर तत्काल नियंत्रण लगाने की मांग उठाई। जिलाध्यक्ष शिवलाल कोरी ने कहा कि बढ़ती महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी से परिवहन खर्च बढ़ रहा है, जिसका सीधा असर खाद्य पदार्थों, सब्जियों और दैनिक उपयोग की वस्तुओं पर पड़ रहा है। उन्होंने घरेलू गैस सिलिंडर की बढ़ी कीमतों को गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए बड़ी चुनौती बताया। पूर्व ब्लॉक प्रमुख राज बहादुर यादव ने कहा कि किसान, मजदूर, व्यापारी, छात्र और कर्मचारी सभी महंगाई से परेशान हैं। पूर्व जिलाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह ने सरकार पर जनता को राहत देने में विफल रहने का आरोप लगाया। पूर्व प्रत्याशी उमाशंकर तिवारी ने कहा कि आवश्यक वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे आम जनजीवन प्रभावित है। ब्लॉक अध्यक्ष राकेश तिवारी ने कहा कि कांग्रेस जनता के हित में संघर्ष जारी रखेगी। प्रदर्शन के दौरान पुलिस प्रशासन मौके पर मौजूद रहा। काफी देर बाद यातायात व्यवस्था सामान्य हो सकी। इस मौके पर बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें