फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: जांच के लिए दूध के नमूने एकत्र किए

Mon, 31 Jul 2023 10:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
बलरामपुर के हरिहरगंज में दूध का नमूना लेती खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम।
विज्ञापन
बलरामपुर। दूध की गुणवत्ता परखने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने सोमवार को सैंपलिंग अभियान चलाया। घर-घर दूध बेचने वालों के गैलन से जांच के लिए दूध के नमूने एकत्रित किए।
विज्ञापन

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि बरसात के समय दूध का उत्पादन प्रभावित हो जाता है। इसके चलते मिलावट की संभावना बढ़ जाती है। इसकी जांच करने के लिए सोमवार को हरिहरगंज बाजार से ललिया जाने वाले मार्ग पर धर्मेंद्र यादव, गौरा चौराहा मार्ग पर हरिश्चंद्र और नगर क्षेत्र में बड़ा पुल चौराहा के निकट विद्याराम से दूध का नमूना लिया गया। बाजार में दुकान चलाने वाले व्यापारियों को लाइसेंस लेने के बाद ही दुकान संचालित करने की सलाह दी गई। नमूना एकत्र करने में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सत्यवीर सिंह, बृजेश कुमार वर्मा व श्रीराम मौर्य भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें