फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: एक बार फिर कोहरे ने बढ़ाई ठंड, तापमान गिरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में एक बार फिर ठंड ने दस्तक दी है। दो दिनों से कोहरा छाने के कारण तापमान गिर गया है। घने कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार भी धीमी पड़ गई है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। कोहरा के कारण वाहन चालक लाइट जलाकर आवागमन करते दिखे। सुबह स्कूल जाने के लिए बच्चों को भी परेशान होना पड़ा। वहीं कोहरे के चलते सुबह लोग मॉर्निंग वॉक के लिए भी नहीं निकले।
करीब 12 बजे के बाद सूर्यदेव के दर्शन हुए। गुनगुनी धूप का लोगों ने आनंद उठाया। शनिवार का अधिकतम तापमान 22 व न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बीते दिनों से लगातार मौसम करवट बदल रहा है। दोपहर में धूप और सुबह-शाम कोहरे के चलते ठंड बढ़ जाती है।
विज्ञापन

ठंड में सर्दी, जुकाम व बुखार के मरीजों की बढ़ती हुई संख्या को देखते हुए संयुक्त जिला चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. प्रवीण कुमार ने लोगों को ठंड से बचने का सुझाव दिया है। बताया है कि सुबह-शाम गर्म कपड़े पहनने के साथ सिर को ढककर रखें। ठंडे पदार्थों का सेवन न करें। कोई भी समस्या होने पर नजदीकी अस्पताल में चिकित्सक से सलाह लेकर इलाज करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें