फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: सीएम ने विधानसभा चुनाव की कसक का कराया अहसास

Fri, 28 Apr 2023 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। निर्धारित कार्यक्रम से करीब 15 मिनट पहले पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 19.10 मिनट तक मंच संभाला। हर मुद्दे पर खुलकर बोले। बिना नाम लिए विपक्षी दलों पर जुबानी वार किया। बात जब जिले के विकास की आई तो विधानसभा चुनाव में गैसड़ी सीट से शैलू सिंह के हारने की कसक मुख्यमंत्री की जुबां पर आ गई। कहा कि अगर शैलू जीत जाते तो आज गैसड़ी भी स्मार्ट सिटी के रूप में विकास की राह पर आगे होती।
विज्ञापन



मुख्यमंत्री ने कहा कि गैसड़ी को हमने नगर पंचायत बना दिया है, अगर शैलू वहां से विधायक हो गए होते तो और भी चमत्कार होता। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने बलरामपुर नगर पालिका परिषद से धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू, उतरौला से सविता गुप्ता, तुलसीपुर से रंजना गुप्ता, गैसड़ी से मदन जायसवाल, पचपेड़वा से रवि सोनी के साथ ही सभासद पद के पार्टी उम्मीदवारों को जिताने की अपील की। भरोसा दिलाया कि डबल इंजन की सरकार को निकाय चुनाव में जीत से ट्रिपल इंजन का साथ मिलेगा। विकास के लिए पैसे की कमी नहीं आने दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन की सरकार का चमत्कार हर कोई देख रहा है।


मंच पर प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल, सदर विधायक पल्टूराम, तुलसीपुर कैलाशनाथ शुक्ल, उतरौला रामप्रताप वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रावस्ती दद्दन मिश्र, हनुमानगढ़ी के महंत महेंद्रदास, पूर्व चेयरमैन कुसुम चौहान, जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन






सीएम ने बताया कि क्षेत्र को क्या मिला
सीएम ने बताया कि देवीपाटन कमिश्नरी को तीन मेडिकल कॉलेज दिए गए हैं। बहराइच में प्रारंभ हो गया है। गोंडा में निर्माण कार्य शुरु हो गया है। बलरामपुर में हाॅस्पिटल का काम पूरा हो गया है। श्रावस्ती में एयरपोर्ट का निर्माण कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। बलरामपुर के लोगों को लखनऊ व दिल्ली आदि जगहों पर जाना होगा तो नजदीक ही एयरपोर्ट की सुविधा मिलेगी। सरयू नहर परियोजना 50 साल से लंबित थी, डबल इंजन की सरकार आई तो यह परियोजना पूरी हो गई। कहा कि कमिश्नरी में मां पाटेश्वरी के नाम से विश्वविद्यालय भी दिया गया है।





सीएम ने ली चुटकी
सीएम ने सभा के दौरान चुटकी लेते हुए कहा कि बलरामपुर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद प्रत्याशी धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने जिस तरह से अपनी सेहत बनाई है, मौका दीजिए उसी तरह बलरामपुर की भी सेहत बनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें