बलरामपुर के नगर पालिका परिसर में धरना देते सफाईकर्मी।
बलरामपुर। 11 सूत्री मांगों के समर्थन में सफाईकर्मियों का धरना चौथे दिन रविवार को भी जारी रहा। सफाई कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक हमारी मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
धरने को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ बलरामपुर इकाई के उपाध्यक्ष अरविंद कुमार ने कहा कि चार दिनों से चल रहे धरना प्रदर्शन के बावजूद नगर पालिका प्रशासन की तरफ से कोई भी अधिकारी वार्ता के लिए नहीं आया है। मजीद वाल्मीकि ने कहा कि अब आर-पार की लड़ाई होगी। जब तक हमारी मांगों को नहीं माना जाएगा तब तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा। धरने को संघ के अध्यक्ष पप्पू लाल, संरक्षक किशोरी लाल और रामू ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर रामधनी, दिनेश कुमार, सीमा, राजपाल, आनंद, अरविंद, निखिल, सागर, तारा, पिंकी, सुमन, रामा व पिंकी सहित तमाम सफाईकर्मी मौजूद रहे।
निष्कासित सफाई नायकों को किया गया बहाल
बलरामपुर। ईओ नगर पालिका परिषद बलरामपुर राजमणि वर्मा ने बताया कि सफाई कार्यों में लापरवाही पाए जाने पर पांच सफाई नायकों को निलंबित किया गया था। नगर की सफाई व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाए रखने के लिए पांचों सफाई नायकों का निलंबन वापस ले लिया गया है। उन्हें चेतावनी दी गई है कि बलरामपुर को स्वच्छता की रैंकिंग में नंबर एक पर लाने के लिए कड़ी मेहनत करें। दोबारा सफाई व्यवस्था में लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।