फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: आज से जून में न्यायालयों में नहीं होगी सिविल मामलों की सुनवाई

Wed, 31 May 2023 11:00 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। दीवानी न्यायालयों में अगले एक महीने तक सिविल मुकदमों की सुनवाई नहीं होगी। जून महीने में ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा। मई महीने के अंतिम कार्य दिवस बुधवार को सिविल के औसत से अधिक 22 मुकदमे दायर किए गए।
विज्ञापन

दीवानी न्यायालय के विभिन्न कोर्ट में बुधवार को सिविल वादों पर आधारित कुल 22 मुकदमे दाखिल किए गए। अधिवक्ताओं की मानें तो एक जून से छुट्टी होने के कारण इस दिन सामान्य की अपेक्षा करीब दो गुना अधिक मुकदमे दायर हुए हैं। ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान सभी न्यायिक अधिकारी व कर्मचारियों को दस दिन की छुट्टी मिलती है। अवकाश की यह व्यवस्था रोस्टर के नुसार लागू की जाती है। जून महीने में फौजदारी के मुकदमों की सुनवाई नियमित होती रहेगी। जिला बार संघ के अध्यक्ष रामानंद मिश्र ने बताया कि न्यायालय में सिविल मुकदमों की सुनवाई जून माह में न होने के कारण वादकारियों की संख्या कम हो जाएगी। कार्यदिवस के अंतिम दिन वादकारियों ने न्याय पाने के लिए अधिक मुकदमे दाखिल किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें