फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: आज तीन घंटे गुल रहेगी शहर की बिजली

Sat, 27 Jul 2024 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। विद्युत उपकेंद्र टाउन की बिजली 28 जुलाई को तीन घंटे ठप रहेगी। एक्सईएन पॉवर कारपोरेशन बालकृष्ण ने बताया कि सभी श्रेणी के उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली मुहैया कराने के लिए 28 जुलाई को सुबह आठ बजे से 11 बजे तक ढीले तारों को कसने के साथ ही लटकते पेड़ों के टहनियों की कटाई भी कराई जाएगी। इस दौरान मोहल्ला सिविल लाइन, पहलवारा, कलेक्ट्रेट, विकास भवन, ग्राम सुहागिनपुरवा, छाटा व बड़ा धुसाह, अचलापुर, खम्हौवा, विशुनापुर, वीर विनय चौराहा, बाजार लाइन, यतीमखाना, घासमंडी, तुलसीपार्क व झारखंडी आदि क्षेत्रों में बिजली की कटौती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें