फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: फैंसी ड्रेस में बच्चों ने बिखेरा जलवा

Mon, 15 May 2023 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। पायनियर पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज में मातृ दिवस धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में भी बच्चों ने जलवा बिखेरा। नौनिहालों ने हाथ से ग्रीटिंग बनाकर मां को उपहार भेंट किए।
विज्ञापन



विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ. एमपी तिवारी, कोषाध्यक्ष मीता तिवारी एवं विद्यालय के अध्यक्ष डॉ. पीएन तिवारी ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पूर्व प्रधानाचार्य गीता त्रिपाठी, डॉ. शिवानंद पांडेय, डॉ. पम्मी पांडेय, डॉ. साधना पांडेय को अंगवस्त्र व स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया। दर्शिका सिंह व अदिती श्रीवास्तव ने सरस्वती वंदना कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत की।


उंगली पकड़ के तूने चलना सिखाया था मां... गीत पर जान्हवी, हिफजा, स्वीकृति, ख्याति, वैष्णवी, अदिती, पलक व काव्या ने समूह नृत्य प्रस्तुत किया। लुका छिपी बहुत हुई... गीत पर आराध्या, नाव्या एवं आशिता ने शानदार नृत्य प्रस्तुत किया। जब सिर पे हाथ हो तेरा... गीत पर आराध्या, श्रद्धा, देवांशी, यशिका व रीति ने गीत प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। इस अवसर पर प्रधानाचार्य शिखा पांडेय, संतोष श्रीवास्तव, आशुतोष मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें