फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: 70 कंपोजिट स्कूलों में टैबलेट से बच्चे कर रहे पढ़ाई

Sun, 16 Jul 2023 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
बलरामपुर के कंपोजिट विद्यालय जोगीवीर में टेबलैब से पढ़ाई करते बच्चे।
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले के 70 कंपोजिट स्कूलों में टैब लैब का संचालन शुरू हो गया है। वाईफाई से लैस इन स्कूलों में अब कक्षा तीन से आठवीं तक के बच्चों को टेबलेट से पढ़ाया जाएगा। बच्चों को हिंदी भाषा व गणित की बारीकियां भी वीडियो के जरिए सिखाई जाएंगी। लैब संचालन के लिए एक स्कूल को 50-50 टैबलेट उपलब्ध कराते हुए इसके लिए फील्ड मैनेजमेंट स्टाफ नियुक्त किए गए हैं। इसका उद्देश्य बच्चों को आधुनिक तकनीक के माध्यम से बेहतर शिक्षा देना है।
विज्ञापन

आकांक्षी जिलों में शामिल बलरामपुर की शिक्षा व्यवस्था को सुधारने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। 70 कंपोजिट स्कूलों में स्थापित किए गए टैब लैब की स्थापना उसी का एक हिस्सा है। इन स्कूलों में 12 घंटे बिजली आपूर्ति के साथ वाईफाई की व्यवस्था भी की गई है, ताकि स्कूल की अवधि में बच्चे आराम से टैबलेट पर पढ़ाई कर सकें।
कहां कितने स्कूलों का हुआ चयन
जिले के 70 कंपोजिट स्कूलों में से पचपेड़वा शिक्षा क्षेत्र के पांच, हरैया सतघरवा व गैडासबुजुर्ग के छह-छह, उतरौला के सात, गैसड़ी, श्रीदत्तगंज व बलरामपुर के आठ-आठ, तुलसीपुर के नौ और रेहरा बाजार शिक्षा क्षेत्र के 13 कंपोजिट स्कूलों का चयन हुआ है। इन स्कूलों में दो साल तक टैब लैब संचालित की जाएगी।
विज्ञापन

एफएमएस को संचालन की जिम्मेदारी
जिला समन्वयक मोहित देव त्रिपाठी ने बताया कि टैब लैब के संचालन की जिम्मेदारी शासन ने कन्वी जीनियस संस्था को दी है। शिक्षकों का सहयोग करने के लिए संस्था ने 70 स्कूलों के लिए 18 फील्ड मैनेजमेंट स्टाफ नियुक्त किया है। जो टैबलेट के संचालन व रखरखाव में शिक्षकों की मदद करेंगे।


मिलेगी तकनीक आधारित शिक्षा
बेस लाइन सर्वे कराने के बाद 70 कंपोजिट स्कूलों में टैब लैब में पढ़ाई शुरू हो गई है। इस लैब के जरिए बच्चे तकनीक से जुड़कर बेहतर शिक्षा प्राप्त कर सकेंगें। स्कूल में कक्षा तीन से आठवीं तक के बच्चों को टैबलेट से पढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन

- कल्पना देवी, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें