फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: एलईडी वैन के माध्यम से जागरूक हुए बच्चे व अभिभावक

Mon, 13 Mar 2023 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। बेसिक शिक्षा विभाग की योजनाओं को ग्रामीणों तक पहुंचाने के लिए एलईडी वैन के जरिए जागरूकता अभियान चलाया गया। जागरूकता वैन सोमवार को सदर ब्लॉक के खगईजोत गांव पहुंची। गांव स्थित राम जानकी मंदिर परिसर में एलईडी वैन पर लघु फिल्म का प्रसारण किया गया।
विज्ञापन

प्रसारण में अभिभावकों को बच्चों की प्राथमिक शिक्षा, बालिका शिक्षा का महत्व, अभिभावक के खाते में स्कूल द्वारा भेजी गई धनराशि का सही उपयोग, निपुण भारत अभियान, एमडीएम संचालन के नियम व प्रतिदिन मिलने वाले भोजन के मेन्यू से जुड़ी जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें स्मार्ट क्लास, मीना मंच, बाल संसद, शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी व स्कूल में होने वाले क्रिया-कलाप के बारे में भी लघु फिल्म दिखाई गई।
प्रसारण के उपरांत नोडल अखिलेश कुमार शुक्ला ने कहा कि विद्यालय परिवार बच्चों को पढ़ाने के साथ अभिभावकों का पूर्ण सहयोग करने के लिए हमेशा तत्पर रहता है। अभिभावक किसी भी योजना से संबंधी जानकारी प्रधानाचार्य व शिक्षकों से ले सकते हैं। कहा कि स्कूल का उद्देश्य बच्चों को बेहतर शिक्षा देने, उनका कॅरियर संवारना व अभिभावकों का सही मार्गदर्शन करना है। जिससे उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रधानाध्यापक सरिता श्रीवास्तव, अनीता कुशवाहा, सुमन देवी गुर्ज्जर के साथ कई अभिभावक बच्चे उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें