बलरामपुर)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को देवीपाटन शक्तिपीठ तुलसीपुर पहुंचेंगे। जहां वह मां पाटेश्वरी की आराधना के साथ-साथ मेले का निरीक्षण भी करेंगे।
शक्तिपीठ के महंत मिथिलेश नाथ योगी ने बताया कि मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे मंदिर पहुंचेंगे। सीएम के आगमन की सूचना मिलते ही प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। हैलीपैड से लेकर मंदिर तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।