फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: होटल व रेस्टोरेंट से लिए पनीर-दही के नमूने

Wed, 19 Jul 2023 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
बलरामपुर में रेस्तोरेंट से खाद्य पदार्थों का नमूना एकत्र करती खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम।
विज्ञापन
बलरामपुर। होटल में ग्राहकों को परोसे जा रहे खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता परखने के लिए बुधवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग ने होटल व रेस्टोरेंट से पनीर और दूध के नमूने लिए।
विज्ञापन

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार पांडेय के नेतृत्व में दाेपहर 12 बजे टीम बलरामपुर रेलवे स्टेशन के निकट स्थित सूर्या होटल पहुंची। सदस्यों ने होटल के किचन व स्टोर रूम का निरीक्षण करते हुए जांच के लिए पनीर व दही का नमूना लिया। इसके बाद टीम संतोषी माता मंदिर के निकट स्थित द शेफ रेस्टोरेंट पहुंची। यहां से भी अधिकारियों ने दही व पनीर का नमूना एकत्र किया। किचन की नियमित साफ-सफाई कराने का निर्देश रेस्टोरेंट संचालक को दिया।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि बरसात में दूध से बनीं चीजाें के खराब होने की संभावना अधिक रहती है, इसीलिए दोनों होटल से पनीर व दही का नमूना लिया गया है। नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। रिपोर्ट मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। टीम में बृजेश कुमार वर्मा व शंकर दयाल तिवारी शामिल रहे।
विज्ञापन

इसी क्रम में नायब तहसीलदार सदर अनुपम शुक्ला व एफएसओ सत्यवीर सिंह ने यूपीटी होटल में निरीक्षण किया। वहां से पनीर, दही व पनीर पकौड़े का सैंपल एकत्र किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें