फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: बसों में फर्स्ट एड किट और अग्निशमन यंत्रों की शुरू हुई जांच

Mon, 26 Feb 2024 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
बलरामपुर के रोडवेज में बस में लगे अ​ग्निसमन यंत्र का निरीक्षण करते सीनियर फोरमैन।
विज्ञापन
बलरामपुर। स्थानीय रोडवेज डिपो की बसों में लगे फर्स्ट एड बॉक्स व अग्निशमन यंत्रों की जांच के लिए सोमवार से अभियान की शुरुआत की गई। सीनियर फोरमैन व डिपो इंचार्ज ने बसों में फर्स्ट एड बॉक्स में रखे किट व अग्निशमन यंत्रों के एक्सपायरी आदि की जांच की। डिपो की सभी 84 निगम व अनुबंधित बसों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन

सीनियर फोरमैन बुद्ध प्रकाश ने बताया कि परिवहन निगम की तरफ से रोडवेज बसों में नए फर्स्ट एड बॉक्स व अग्निशमन यंत्र लगाए जाएंगे। इसके लिए बसों में जांच अभियान चलाया जा रहा है। जिस बस में अग्निशमन यंत्र जर्जर हो गए हैं, उनमें नए यंत्र रखवाए जाएंगे। साथ ही जिस बस में अग्निशमन यंत्र खाली हैं, उन्हें भरवाया जाएगा। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक वीके वर्मा ने बताया कि बसों में फर्स्ट एड किट रखने के लिए 60 बॉक्स आए हैं। बसों की जांच करके इन्हें रखे जाएंगे, जिससे यात्रियों को आसानी से स्वास्थ्य सुविधा मिल सके। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, डिपो इंचार्ज व सीनियर फोरमैन को अलग-अलग बसों की जांच करने का लक्ष्य दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें