फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: वेंडिंग जोन के बाहर ठेला लगा मिला तो कटेगा चालान

Mon, 27 Mar 2023 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। सड़कों पर ठेला लगाकर फल व सब्जियां बेचने वाले दुकानदारों के लिए प्रशासन ने वेंडिंग जोन निर्धारित किया है। ठेला व्यवसाइयों को वेंडिंग जोन में ही ठेला लगाने का निर्देश दिया गया है। इनकी निगरानी के लिए नगर पालिका कर्मियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह कर्मी वेंडिंग जोन के अतिरिक्त किसी अलग स्थान पर ठेला लगाने वालों का चालान काटेंगे।
विज्ञापन

बाजार में जाम की स्थिति को देखते हुए नगर पालिका के प्रशासक सदर एसडीएम राजेंद्र बहादुर ने सोमवार को पालिका सभागार में बैठक की। उन्होंने कहा कि ठेला व्यवसाइयों के लिए बहराइच रोड स्थित कर्बला तथा तुलसीपुर रोड रोड स्थित एमपीपी इंटर कॉलेज के सामने इंटरलॉकिंग लगाकर वेंडिंग जोन बनाया गया है। सब्जी और फल बेचने वाले ठेला व्यापारियों को वेंडिंग जोन में ही ठेला लगाने का निर्देश पूर्व में ही दिया जा चुका है, लेकिन कुछ ठेला व्यापारी इसका पालन नहीं कर रहे हैं। ठेला व्यवसाई वेंडिंग जोन के अतिरिक्त किसी अन्य स्थान पर ठेला न लगाएं, इसकी निगरानी के लिए नगर पालिका के दो कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इन कर्मियों के पास चालान बुक उपलब्ध रहेगा। जो ठेला व्यवसाई वेंडिंग जोन के अतिरिक्त किसी दूसरे स्थान पर ठेला लगाएंगे उनके खिलाफ यह कर्मचारी चालानी की कार्रवाई करेंगे।
ईओ नगर पालिका राजमणि ने बताया कि प्रशासक के निर्देश पर कर्बला और एमपीपी के सामने बने वेंडिंग जोन पर चालान बुक के साथ एक-एक पालिका कर्मी की ड्यूटी लगा दी गई है। दोनों कर्मचारियों को निर्देश दिया गया है कि वेंडिंग जोन से बाहर ठेला लगाने पर चालान काटकर जुर्माना जमा कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें