बलरामपुर। सड़क हादसों को कम करने के लिए रविवार को यातायात विभाग की तरफ से जागरूकता अभियान चलाया गया। भगवतीगंज, उतरौला बाइपास तथा बस व टैक्सी स्टैंडों पर ध्वनि मापक यंत्र से मॉडिफाइड साइलेंसर की आवाज माप कर छह लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। बस व टैक्सी स्टैंडों के साथ अन्य सार्वजनिक स्थानों पर पंफलेट वितरित कर लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। वीर विनय चौराहा पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में प्रभारी निरीक्षक यातायात उमेश सिंह ने लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी। उन्होंने दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट व चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट का प्रयोग करने की सलाह दी। (संवाद)