फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रितों को मिले प्रमाण पत्र

Tue, 01 Aug 2023 11:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। अखिल भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं उत्तराधिकारी संगठन के पदाधिकारियों ने मंगलवार को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन एडीएम न्यायिक को सौंपा। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों को आश्रित प्रमाण पत्र जारी किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

उत्तराधिकारी संगठन के जिलाध्यक्ष अर्जुन प्रसाद मिश्रा के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने एडीएम न्यायिक अविनाश त्रिपाठी को सौंपे गए मांग पत्र में कहा है कि लखनऊ में संचालित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भवन में पूर्व की भांति सेनानी परिवारों को सुविधा मुहैया कराई जाए। भवन की सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ की जाए।
संरक्षक सुरेश चंद्र मिश्रा ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रितों की आने वाली पीढ़ियों को भी आश्रित प्रमाण पत्र जारी किया जाए। नगर के स्वागत द्वार, मुख्य चौराहा व संपर्क मार्ग आदि का नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के नाम से रखा जाए, ताकि स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान को याद रखा जा सके। झूमा सिंह ने जिले में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रितों की सूची अपडेट कराने की मांग की। इस अवसर पर उपाध्यक्ष विजय कुमार अवस्थी, महामंत्री राघवेंद्र प्रताप सिंह, संगठन मंत्री धीरज मोदनवाल, मीडिया प्रभारी राम कुमार मिश्रा, केके तिवारी, कौशलेंद्र तिवारी, रवि मिश्रा व वैभव तिवारी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें